करीब 100 से अधिक पोल के काटे तार
नया विचार न्यूज़ सरायरंजन :सरायरंजन – ताजपुर एवं हलई थाना क्षेत्र के तिसवारा चौर में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने 11 हजार बिजली की तार पोल पर से काट लिया। चोरों ने चौर में करीब 100 से अधिक पोल से तार काट लिया है। चोरों द्वारा बिजली के तार काटने से किसानों को सिंचाई करने में बाधा उत्पन्न हो गई है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि चौर में जितने भी पोल पर 11 हजार के तार लगे हुए थे, सभी तार काट लिया है।तार काटने से गेहूं के पटवन में भारी कठिनाई हो गई है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि वे लोग बिजली के मोटर लेकर चौर खेत में बोरिंग पर आए थे। बोरिंग में पंप लगाए तो पंप चालू नहीं हुआ। इसके बाद पोल पर देखा तो जितने भी पोल और ट्रांसफार्मर पर एग्यारह हजार के तार लगे हुए थे,सभी को चोरों ने काट लिए थे। क्षेत्र के किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से अविलंब बिजली तार लगाकर बिजली चालू करने की मांग की है।

