नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में यतीमखाने के नाम पर चंदा इकट्ठा कर रहे एक मौलाना को ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पकड़ लिया। बताया गया है कि जब ग्रामीणों ने मौलाना से यतीमखाने का पंजीकरण दस्तावेज मांगा तो वह दिखाने से इनकार करने लगा।
इस पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत मुसरीघरारी थाना व डायल 112 टीम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौलाना को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चंदा संग्रह से जुड़े दस्तावेजों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। धराए आरोपित की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर निवासी मो. कमरे आलम के रूप में हुई है।

