नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के तिसवारा चौर में चिमनी के निकट नथिया सहनी के चाय नाश्ता की दुकान में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई।आग लगने से दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। दुकान में किसानों के रखे तीन बंडल पानी पटवन करने वाले पाइप, चार बोरी यूरिया आदि पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चौर में चार –पांच चिमनी है। चिमनी में काम कर रहे मजदूरों के लिए उन्होंने चाय नाश्ता आदि की दुकान खोल रखी थी। उक्त रात दुकान बंद कर वे घर चले गये थे। बुधवार की सुबह जब वे दुकान खोलने आए तो दुकान एवं दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। इस अगलगी में करीब 50 हजार से अधिक का नुक्सान हुआ है।

