Hot News

Sedan vs SUV: माइलेज के मामले में कौन सी कार है आगे? खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें

Sedan vs SUV: अगर आप कारों की दुनिया में अभी नए हैं और अक्सर सोचते हैं कि सेडान और SUV में से कौन ज्यादा माइलेज देती है, तो आपके मन में उठ रहा ये सवाल आज हम दूर कर देंगे. आगे बढ़ने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर माइलेज होती क्या है?

माइलेज का मतलब होता है कि एक कार एक लीटर पेट्रोल या डीजल में कितने किलोमीटर चल सकती है. हिंदुस्तान में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की वजह से ज्यादातर खरीदारों के लिए माइलेज बहुत बड़ा फैक्टर बन गया है. आइए अब आपको बताते हैं सेडान और SUV में से कौन ज्यादा माइलेज देती है और क्यों.

Sedan vs SUV: माइलेज का फर्क

आमतौर पर सेडान कारें SUV के मुकाबले ज्यादा माइलेज देती हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सेडान हल्की होती हैं, जमीन के ज्यादा पास होती हैं और उनकी बनावट ऐसी होती है कि हवा का कम रुकावट होती है. इससे उन्हें चलने में कम फ्यूल लगता है.

वहीं दूसरी तरफ, SUV साइज में बड़ी, ऊंची और भारी होती हैं, जिससे इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और नतीजा यह होता है कि फ्यूल की खपत ज्यादा हो जाती है.

सेडान कारें ज्यादा माइलेज क्यों देती हैं?

सेडान कारों का बॉडी वजन SUV के मुकाबले कम होता है. हल्की गाड़ी होने की वजह से इंजन पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता, खासकर शहर की ट्रैफिक में, जिससे फ्यूल कम खर्च होता है. सेडान का डिजाइन नीचे और स्लिम होता है, जिससे हवा आसानी से कट जाती है. हाईवे पर चलते समय हवा का दबाव कम पड़ता है और माइलेज बेहतर मिलता है. ज्यादातर सेडान में छोटे लेकिन किफायती इंजन होते हैं, जो रोजमर्रा की स्मूद ड्राइविंग के लिए बनाए जाते हैं, न कि ऑफ-रोडिंग के लिए.

इन्हीं वजहों से हिंदुस्तान में पेट्रोल सेडान आमतौर पर 15-20 km/l तक का माइलेज देती हैं, जबकि डीजल सेडान असली चलाने की स्थिति में 21-22 km/l तक भी चल जाती हैं.

SUV कारें काम माइलेज क्यों देती हैं?

SUV गाड़ियां कई वजहों से लोगों को पसंद आती हैं, लेकिन माइलेज के मामले में ये आमतौर पर पीछे रह जाती हैं. इसकी वजह यह है कि इनमें ज्यादा मजबूत और भारी मटेरियल का इस्तेमाल होता है, जिससे गाड़ी का वजन बढ़ जाता है. इनका ऊंचा और चौड़ा डिजाइन हवा को ज्यादा काटता है, जिससे फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है. इसके अलावा बड़े इंजन, चौड़े टायर और कई बार ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी पेट्रोल-डीजल ज्यादा खर्च करवाते हैं. 

यही कारण है कि ज्यादातर पेट्रोल SUV लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती हैं, जबकि डीजल SUV मॉडल के हिसाब से थोड़ा बेहतर माइलेज दे सकती हैं.

हाइब्रिड SUV की अलग कहानी

वहीं बात करें हाइब्रिड SUV की तो थोड़ी अलग फैक्ट्स देखने को मिलता है. Maruti Grand Vitara जैसी हाइब्रिड SUV करीब 28 km/l तक का माइलेज दे सकती हैं, जो कई सेडान कारों से भी बेहतर है. आम तौर पर ज्यादातर सेडान कारें 15-20 km/l का माइलेज देती हैं, जबकि बिना हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली SUV का माइलेज अक्सर 10-15 km/l के आसपास ही रहता है.

यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड में कार की बैटरी जल्दी क्यों हो जाती है डाउन? जान लें सर्दियों में देखभाल का सही तरीका

The post Sedan vs SUV: माइलेज के मामले में कौन सी कार है आगे? खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top