Hot News

फाईलेरिया के मरीजों को चिन्हित करने का दिया गया निर्देश

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड अंतर्गत गंगापुर पंचायत के पंचायत भवन में रविवार को ग्राम पंचायत प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता मुखिया विजय कुमार राय ने की। बैठक में पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर सुबोध कुमार ने बताया कि सभी वार्ड मेंबर अपने-अपने वार्ड में फलेरिया के मरीजों को चिन्हित कर एक सूची बनाकर मुखिया जी को उपलब्ध कराएंगे। इसके पश्चात पंचायत में सभी फाइलेरिया मरीजों को दिव्यंका प्रमाणपत्र हेतु आवेदन कर दिया जाएगा। दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनने के बाद प्रशासन से मिलने वाली सारी सुविधाएं के वे हकदार हो जाएंगे। साथ ही सभी वार्ड सदस्यों से अनुरोध किया गया कि आगामी 10 फरवरी से होने वाले सर्वजन दावा सेवा में स्वास्थ्य कार्यकर्ता का सहयोग करें कि अपने-अपने वार्ड के सभी सदस्य दवा का सेवन करें। बैठक में इसके अलावा कालाजार उन्मूलन पर विस्तार पूर्वक चर्चाएं हुई। बैठक में उपस्थित सभी विभाग के लोगों ने अपने-अपने विभाग में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित सभी लोगों से साझा की। 

इ बैठक में पंचायत सचिव गौतम कुमार, एएनएम अनमोल वर्मा, आशा कार्यकर्ता कंचन माला, ललिता कुमारी, रीना देवी, मीरा देवी, आशा फैसिलिटेटर पूनम देवी, समाजसेवी रतन कुमार कर्ण,आवास सहायक पप्पू कुमार, एवं वार्ड सदस्य अमरजीत सिंह, रामबरन महतो, लखींद्र पासवान आदि लोग उपस्थित थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top