Hot News

Samrat Choudhary Office: सम्राट चौधरी का ऑफिस बनेगा पेपरलेस, ई-ऑफिस से बदलेगा कामकाज का तरीका

Samrat Choudhary Office: सम्राट चौधरी का ऑफिस पेपरलेस बनने जा रहा है. गृह विभाग अब कागजी फाइलों के बोझ से बाहर निकलने की तैयारी में है. विभाग के कामकाज को तेज, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए इ-ऑफिस प्रणाली को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू हो गयी है.

इसी कड़ी में गृह विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जो 24 दिसंबर तक चलेगा. प्रशिक्षण के प्रत्येक बैच में करीब 52 पदाधिकारी और कर्मी शामिल किये गये हैं, ताकि हर स्तर पर डिजिटल सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.

क्यों जरूरत हो रही थी महसूस

प्रशासनी सूत्रों के अनुसार गृह विभाग में बड़ी संख्या में संवेदनशील और महत्वपूर्ण फाइलों का निपटारा होता है. कागजी प्रक्रिया के कारण फाइलों के अटकने, ट्रैकिंग में दिक्कत और निर्णय में देरी जैसी समस्याएं लगातार सामने आती रही हैं. इसी वजह से विभाग में पेपरलेस सिस्टम की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी. इ-आफिस के जरिए अब फाइलों की मूवमेंट ऑनलाइन होगी और हर स्तर पर कार्रवाई का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

पारदर्शी सिस्टम बनेगा

एसटीपीआइ डिजिटल लाइब्रेरी, बिस्कोमान टॉवर में चल रहे इस प्रशिक्षण में अधिकारियों को इ-आफिस के तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विभागीय पत्राचार, नोटशीट, अनुमोदन और आदेश पूरी तरह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होंगे.

इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि फाइलों के गुम होने या दबे रहने की आशंका भी खत्म होगी. इस बदलाव का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा. गृह विभाग से जुड़े लाइसेंस, स्वीकृति, प्रशासनिक आदेश और अन्य सेवाओं में देरी कम होगी. पारदर्शी सिस्टम से अनावश्यक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी घटेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में दाखिल-खारिज प्रक्रिया अब आसान, जान लें जरूरी दस्तावेज

इसे भी पढ़ें: बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी, अगले 24 घंटे रहें सावधान

The post Samrat Choudhary Office: सम्राट चौधरी का ऑफिस बनेगा पेपरलेस, ई-ऑफिस से बदलेगा कामकाज का तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top