Hot News

Darbhanga News: पल्स पोलियो अभियान में उजागर हुई स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही

Darbhanga News: दरभंगा. पोलियो उन्मूलन जैसे संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व के अभियान में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आयी है. बीते 16 से 20 दिसंबर तक जिले में चलाए गए पल्स पोलियो अभियान के दौरान सदर प्रखंड के लक्ष्मीसागर रोड नंबर छह में बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा नहीं पिलायी गयी. हैरानी की बात यह है कि इस संबंध में विभागीय अधिकारी से शिकायत किए जाने के बावजूद टीकाकरण नहीं कराया गया. इससे विभागीय अभियान की सफलता पर सवालिया निशान लग गया है. विभाग की ओर से शत-प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण का निर्देश खोखला साबित हुआ. इसे लेकर सिविल सर्जन के प्रशासनी मोबाइल नंबर 9470003245 पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

अधिकारियों से शिकायत के बावजूद नहीं पहुंची टीम

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत जिलेभर में सात लाख बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया था. इसके लिए टीकाकर्मी, सुपरवाइजर और अन्य स्टाफ की तैनाती भी दिखाई गई, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है. लक्ष्मीसागर रोड नंबर छह जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में अभियान के दौरान टीकाकर्मी पहुंचे ही नहीं. इससे कई शिशु पोलियो ड्रॉप से वंचित रह गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब टीम नहीं आई तो इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई. इसके बावजूद न तो दुबारा टीम को भेजा गया और न ही छूटे बच्चों को दवा पिलाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई. इससे विभागीय दावों और वास्तविक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

मैनपावर की कमी व भुगतान की समस्या

सूत्रों के मुताबिक, अभियान के दौरान विभाग मैनपावर की कमी, कर्मियों को समय पर भुगतान नहीं होने, संसाधनों के अभाव और व्यवस्थागत खामियों से जूझता रहा. कई जगहों पर नाम मात्र की टीम बनाकर कागजों में अभियान पूरा दिखा दिया गया. वहीं, दूसरी ओर कर्मियों को भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी गई, जबकि कई क्षेत्रों में टीकाकरण हुआ ही नहीं. इधर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पल्स पोलियो जैसे अभियान में एक भी शिशु का छूट जाना भविष्य के लिए खतरे की घंटी है. पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को बनाए रखने के लिए शत-प्रतिशत कवरेज आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Darbhanga News: पल्स पोलियो अभियान में उजागर हुई स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top