Hot News

रामानुजन जयंती पर लगा गणित विज्ञान मेला

बौंसी.

परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को रामानुजन जयंती पर गणित विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, विद्यालय सचिव डॉ ऋषिकेश सिन्हा, प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रसाद सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर विधायक ने विद्यार्थियों ने गणित व विज्ञान से संबंधित मॉडलों का अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में तार्किक सोच, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करता है. रामानुजन जैसे महान गणितज्ञों का जीवन छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामानुजन जयंती को हिंदुस्तान प्रशासन ने गणित दिवस के रूप में घोषित कर दिया. हम सभी भैया-बहनों को भी ऐसे ही गणितज्ञ का अनुसरण करना चाहिए और विश्व स्तर पर हिंदुस्तान का नाम रोशन करना चाहिए. इसके पूर्व विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गणितीय प्रयोग, वैज्ञानिक मॉडल और चार्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, गणित प्रदर्श, प्रश्न मंच, स्केचिंग तथा गणित दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश शर्मा, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अभय कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रमुख अमरकांत मिश्रा सह प्रमुख विवेकानंद सहित विद्यालय के आचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post रामानुजन जयंती पर लगा गणित विज्ञान मेला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top