Hot News

घर ध्वस्त, फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

तेतरबीरा गांव में जंगली हाथियों का तांडव भरनो. प्रखंड के तेतरबीरा गांव में गत रविवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया. हाथियों ने रामजन्म लोहरा के कच्चे घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. दीवार गिरने से रसोई में रखा सारा सामान नष्ट हो गया, वहीं घर के अंदर रखा करीब एक मन चावल भी हाथियों ने खा लिया. गनीमत रही कि रामजन्म लोहरा का पूरा परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था. यदि परिवार उसी कमरे में होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे और हाथियों को देख जान बचाकर घर से बाहर निकल गये. इसके बाद सभी ने पड़ोसी के घर में शरण ली. हाथियों के झुंड ने गांव के अन्य किसानों की भी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया. ललित उरांव, गंदिरा उरांव, बुद्धू उरांव समेत कई किसानों के सब्जी के खेतों को रौंदकर बर्बाद कर दिया. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शोरगुल कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा. पीड़ित परिवारों ने वन विभाग से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी हाथियों ने गांव में कई घरों और खेतों को नुकसान पहुंचाया था, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला है. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड आधा दर्जन से अधिक संख्या में है, जिसमें दो छोटे शिशु भी शामिल हैं. फिलहाल हाथियों का यह झुंड पैला पहाड़ क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है, जिससे आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post घर ध्वस्त, फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top