Hot News

डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑर्डिनेशन मीटिंग (बैंकिंग) संपन्न

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समाहरणालय स्थित बैठक कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति (District Level Coordination Meeting – Banking) की बैठक एसडीसी बैंकिंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी बैंकों के अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न राष्ट्रीयकृत/निजी बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जन-धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण, वित्तीय समावेशन, ऋण-वितरण की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीसी बैंकिंग द्वारा सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक ससमय सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने ऋण वितरण में तेजी लाने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, सीडी रेशियो में सुधार तथा ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष बल दिया। साथ ही वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों के प्रभावी आयोजन का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं आगामी लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर सहमति बनी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top