Hot News

किसानों को जलवायु अनुकूल खेती करने पर दिया जोर

कटिहार दलन पूरब पंचायत कृषि कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक हुई. शुरुआत वीसा से आये मनोज कुमार मीना, विभाग कृषि विभाग के जफर आलम, सरपंच दिनेश मोहन ठाकुर व उपसरपंच रविशंकर श्रवण ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की. विभाग से आये पदाधिकारियों ने जैविक कॉरिडोर योजना से होनेवाले लाभों से किसानों को अवगत कराया. वीसा से आये मनोज मीना ने कहा, किसानों को जलवायु अनुकूल खेती करने की सलाह पर जोर दिया. जलवायु अनुकूल जीरो जुताई मेढ़ विधि से खेती करने पर खर पतवार में नियंत्रण खेत में जीवों की संख्या बढ़ेगी. जैविक खेती के बारे में पदाधिकारियों ने किसानों को अवगत कराते हुए बताया कि जैविक खेती से किसानों का जमीन स्वस्थ होगा और जीवन भी स्वस्थ रहेगा. इससे कम लागत में ज्यादा मुनाफा होगा. किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं. किसानों ने सबसे बड़ी समस्या बाजार की रखी. साथ ही फल सब्जी एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के दौरान होने वाली कठिनाईयों पर भी जोर दिया. बैठक में कृषि समन्वयक स्वीटी कुमारी, किसान सलाहकार संजू कुमारी, बीटीएम गोविंद कुमार, उपमुखिया श्रीराम सिंह, प्रगतिशिल किसान अनिल सिंह, चंदन कुमार सिंह, गौरीशंकर राय, रविंदर राय, अजित महलदार समेत कई किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post किसानों को जलवायु अनुकूल खेती करने पर दिया जोर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top