Hot News

मौत की सजा में फांसी ही जरूरी? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकार चाहे तो तलाश सकती है दूसरा तरीका

सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषियों को फांसी देने के बजाय किसी दूसरे तरीके से मृत्युदंड देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. याचिका में कहा गया था कि फांसी देकर मौत की सजा देना काफी दर्दनाक तरीका है और इसके बदले कोई अधिक मानवीय तरीका अपनाया जाना चाहिए. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मामले की सुनवाई की.

हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ किया कि उसके फैसले का असर केंद्र प्रशासन की उस कोशिश पर नहीं पड़ेगा, जिसमें वह मृत्युदंड देने के तरीके की व्यापक समीक्षा करना चाहेगी. सुप्रीम कोर्टने कहा कि प्रशासन चाहे तो मौत की सजा को लागू करने के लिए कोई वैकल्पिक तरीका तय करने पर विचार कर सकती है. इससे पहले 22 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

फांसी के बजाय दूसरे तरीके की मांग

सीनियर वकील ऋषि मल्होत्रा ने जनहित याचिका दायर कर मौत की सजा देने के मौजूदा तरीके यानी फांसी पर सवाल उठाया था. याचिका में कहा गया कि फांसी से दोषी को लंबे समय तक दर्द और परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इसके बजाय कुछ अन्य तरीकों पर विचार करने की मांग की गई थी, जिनमें जहरीला इंजेक्शन, गोली मारना, बिजली का झटका देना या गैस चैंबर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में बिहार पुलिस का खुलासा, पथराव में 20 पुलिसकर्मी घायल, भीड़ में फंसे जवान ने AK-47 से चलाईं 4 गोलियां

याचिका में संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) के प्रस्तावों का हवाला दिया गया. इसमें कहा गया है कि ऐसा तरीका अपनाया जाना चाहिए जिससे दोषी को कम से कम दर्द और पीड़ा हो.

The post मौत की सजा में फांसी ही जरूरी? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रशासन चाहे तो तलाश सकती है दूसरा तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top