Hot News

AUS vs ENG: बेन डकेट ने रचा इतिहास, जो रूट के क्लब में हुए शामिल

AUS vs ENG: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) ने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर एक अहम उपलब्धि हासिल की है. यह कारनामा उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर स्पोर्ट्से जा रहे एशेज सीरीज (Ashes Series) के चौथे टेस्ट में किया. खराब फॉर्म और बाहर की चर्चाओं के बीच यह पारी उनके लिए आत्मविश्वास लौटाने वाली रही. लक्ष्य छोटा था लेकिन पिच मुश्किल थी. ऐसे हालात में डकेट का योगदान अहम माना जा रहा है. हालांकि इस सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है फिर भी यह उपलब्धि उनके करियर का मजबूत पड़ाव मानी जा रही है.

चौथे टेस्ट में डकेट का अहम योगदान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को 175 रन का लक्ष्य मिला. इस रन चेज में बेन डकेट ने 26 गेंद में 34 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया. यह इस सीरीज में पहली बार था जब वह 30 रन के आंकड़े को पार कर पाए. उनकी पारी का स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा रहा. कठिन पिच पर तेजी से रन बनाना आसान नहीं था लेकिन डकेट ने आक्रामक अंदाज दिखाया. इसी पारी के दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 3000 रन भी पूरे किए.

टेस्ट करियर में डकेट का अब तक का सफर

बेन डकेट अब तक 42 टेस्ट मैच स्पोर्ट्स चुके हैं. इन 42 टेस्ट की 78 पारियों में उन्होंने 3005 रन बनाए हैं. उनका औसत 40 से अधिक का है जो किसी भी सलामी बल्लेबाज के लिए अच्छा माना जाता है. उनके नाम 6 शतक और 16 अर्धशतक दर्ज हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 182 रन रहा है. डकेट को तेज स्पोर्ट्सने वाला बल्लेबाज माना जाता है और उनका स्ट्राइक रेट भी 86 से ऊपर है. इंग्लैंड की बजबॉल सोच में वह अहम कड़ी माने जाते हैं.

एशेज सीरीज में खराब रहा प्रदर्शन

हालांकि इस एशेज सीरीज में बेन डकेट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. चार टेस्ट की आठ पारियों में वह सिर्फ 133 रन ही बना सके हैं. उनका औसत 16 के आसपास रहा है. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी सिर्फ 34 रन रहा है. इसके अलावा मैदान के बाहर भी वह चर्चा में रहे हैं. एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह छुट्टी के दौरान शराब के नशे में दिख रहे हैं. इस मामले की जांच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड कर रहा है. इन सब बातों का असर उनके स्पोर्ट्स पर भी देखने को मिला है.

मेलबर्न टेस्ट का अब तक का हाल

मेलबर्न टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 152 रन पर सिमट गई. जोश टंग ने पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया. जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 110 रन पर खत्म हो गई. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 132 रन बनाए और इंग्लैंड को 175 रन का लक्ष्य मिला. दूसरी पारी में ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ही थोड़ा टिक सके. इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी की. दूसरे सत्र के अंत तक इंग्लैंड 77 रन पर दो विकेट खो चुका था और जीत के लिए 98 रन बाकी थे.

ये भी पढ़ें-

बुमराह नहीं इस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट, जानें इस साल हिंदुस्तान के टॉप 5 विकेट टेकर

PM मोदी से मिले वैभव सूर्यवंशी, युवा क्रिकेटर के प्रधानमंत्री के साथ फोटो हुए वायरल

हरमनप्रीत कौर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20I में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली कप्तान बनी

The post AUS vs ENG: बेन डकेट ने रचा इतिहास, जो रूट के क्लब में हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top