Hot News

हाथी ने दो घर को किया ध्वस्त, दो बैलों को मार डाला

दहशत. चतरा सदर प्रखंड के तिलरा गांव में हाथी का उत्पात सिमरिया. चतरा सदर प्रखंड की लेम पंचायत के तिलरा गांव में शुक्रवार की रात एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने गांव में दो मवेशियों ( बैल) को मार डाला, वहीं दो घरों को ध्वस्त कर दिया. खेत में लगी धान, आलू व केला की फसल को खाकर बर्बाद कर दिया. हाथी के हमले में मारे गये दोनों बैल किसान सरहुली महतो के थे. जबकि नेमधारी महतो व रोही महतो के घर को हाथी ने ध्वस्त कर दिया. विशेश्वर महतो, जगदीश महतो व प्रमुख महतो सहित अन्य किसानों के खेत में लगी धान, केला और आलू की फसल को बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि लोग रात को सो रहे थे. इसी बीच रात करीब आठ बजे एक हाथी गांव में घुस आया. गांव में घुसते ही हाथी ने न केवल खेतों में लगी फसलों को बर्बाद किया, बल्कि दो मवेशियों को मार डाला. ग्रामीणों ने शाेर मचाया, तो गांव के लोग इकट्ठा हुए, फिर मशाल जला कर और पटाखा फोड़ कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है. प्रभावित ग्रामीणों ने उचित मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही हाथी के हमले से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है. ग्रामीणों के अनुसार, पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह चरहेत गांव में कई दिनों से एक हाथी डेरा डाले हुए है. शुक्रवार को हाथी को खदेड़ा गया, इसके बाद हाथी तिलरा जंगल चला गया है. ज्ञात हो कि चतरा जिले में हाथियों ने उत्पात मचा रखा है. आये दिन हाथी किसी न किसी गांव में घुस कर खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और घरों व चहारदीवारी को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. मवेशियों को भी निशाना बना रहे हैं. इससे गांव के लोग डरे सहमे हुए हैं. कई गांव में लोग रतजगा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हाथी ने दो घर को किया ध्वस्त, दो बैलों को मार डाला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top