Hot News

फ्लायार इनसेट.. साक्षरता अभियान को लेकर बनी योजना, दो जनवरी से कक्षाएं शुरू

10-10 लोगों के समूह बनाकर सिखाया जायेगा पढ़ना-लिखना

दिनारा.

बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय में शनिवार को प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में साक्षरता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि असाक्षर स्त्री और पुरुषों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों और टोला सेवकों द्वारा पूर्व में सर्वे कराया गया था. सर्वे के आधार पर चिह्नित असाक्षर लोगों को शिक्षा से जोड़ने की योजना बनायी गयी है. इसके तहत नये वर्ष में दो जनवरी से आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन या विद्यालय में कक्षाएं संचालित की जायेंगी. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में साक्षरता अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जायेगा. इसके तहत 10-10 लोगों का समूह बनाकर उन्हें पढ़ना-लिखना सिखाया जायेगा. प्रत्येक समूह की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षा सेवक और जीविका दीदी को दी गयी है. बैठक में बताया गया कि सभी संबंधित कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से कक्षाएं चलाकर असाक्षर स्त्री और पुरुषों को साक्षर बनायेंगे. इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. अभियान के सफल क्रियान्वयन से क्षेत्र की साक्षरता दर में वृद्धि होने की उम्मीद जतायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post फ्लायार इनसेट.. साक्षरता अभियान को लेकर बनी योजना, दो जनवरी से कक्षाएं शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top