Hot News

घुसियां कलां कबड्डी में 0.5 अकादमी ने जीता खिताब

फोटो कैप्शन- खिताब जितने वाली टीम के साथ आयोजक मंडल

बिक्रमगंज.

प्रखंड के घुसियां कलां गांव में क्रिसमस डे के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में 0.5 अकादमी बिक्रमगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में 0.5 अकादमी बिक्रमगंज ने कोआथ की टीम को 39–12 अंकों से पराजित किया. प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भीम आर्मी रोहतास जिला प्रभारी गोल्डेन पासवान ने विजेता और उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेता टीम को बधाई दी. प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में मोहनी ने तिलौथू को 35–20 से हराया. बिक्रमगंज की टीम ने घुसियां कलां को 50–12 अंकों से पराजित किया, जबकि सासाराम की टीम ने बिक्रमगंज यादव मुहल्ले को 45–35 से मात दी. आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा. प्रतियोगिता के आयोजक गौतम कुमार, प्रशांत कुमार, गोलू यादव और यस यादव रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post घुसियां कलां कबड्डी में 0.5 अकादमी ने जीता खिताब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top