Hot News

Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 December 2025: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लकी, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल

Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 December 2025: आज 28 दिसंबर 2025, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी उपरांत नवमी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मीन राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. बुध वृश्चिक राशि , देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार.

Kumbh Aaj Ka Rashifal कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशिफल: आज का दिन आपके लिए नवीनता, सामाजिक सक्रियता और लाभ के अवसर लेकर आएगा. आप लीक से हटकर कुछ नया सोचने और करने के मूड में रहेंगे.
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच की सराहना होगी. यदि आप आईटी, रिसर्च या सोशल मीडिया से जुड़े हैं, तो आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है.
रिलेशनशिप: मित्रों और सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को ताजगी देगी. प्रेम संबंधों में रोमांच बना रहेगा .
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा, लेकिन आंखों या पैरों में हल्की थकान महसूस हो सकती है. गैजेट्स (मोबाइल/लैपटॉप) का अत्यधिक उपयोग करने से बचें.
सावधानी: आज जोश में आकर कोई भी जोखिम भरा फैसला न लें. दूसरों की सफलता को देखकर जलन करने के बजाय अपनी प्रगति पर ध्यान दें. “पंचक” होने के कारण घर की छत बनवाना या लकड़ी इकट्ठा करने जैसे कार्यों से आज परहेज करना ही बेहतर है.
उपाय: रविवार होने के कारण सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें. भगवान शिव की उपासना करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाना और काली उड़द का दान करना शुभ रहेगा.
शुभ रंग: आसमानी नीला काला
शुभ अंक: 8 या 4

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

Also Read: Aaj Ka Panchang 28 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

The post Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 December 2025: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लकी, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top