Hot News

2026 झारखंड को भ्रष्टाचार शोषण से बचाने की तैयारी का साल होगा : विजय सिंह

लोहरदगा़ कोरांबे स्थित कोयल नदी तट पर ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) और झारखंड नवनिर्माण दल की प्रदेश समिति की विस्तारित बैठक हुई. जिला प्रभारी सोमे उरांव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य की ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि विजय सिंह (केंद्रीय संयोजक) ने कहा कि वर्ष 2026 झारखंड को भ्रष्टाचार, पलायन और मानव तस्करी जैसी समस्याओं से मुक्त कराने के लिए ””””जनमोर्चा बंदी”””” का साल होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि अलग राज्य के 25 वर्षों में आदिवासी-मूलवासियों की स्थिति दयनीय हुई है, जबकि राजनेता और बिचौलिये मालामाल हुए हैं. वहीं, वरिष्ठ नेता सुकरा मुंडा ने झारखंड को बचाने के लिए जनता से अपनी हितैषी पार्टी पहचानने की अपील की. स्त्री सुरक्षा और आर्थिक सुधार पर जोर : स्त्री नेत्री पुष्पा उरांव ने स्त्री अत्याचार और लोन के जरिये हो रहे शोषण पर चिंता व्यक्त की. पार्टी ने निर्णय लिया कि आठ मार्च 2026 को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जायेगा. इसमें स्त्रीओं के लिए 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण, उत्पाद बेचने के लिए बाजार मुहैया कराने और स्त्री सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जायेगा. आगामी रणनीति : बैठक में सहारा इंडिया, रोजवैली व अन्य नॉन-बैंकिंग कंपनियों में फंसी जनता की जमा राशि की वापसी के लिए विधानसभा मार्च करने का प्रस्ताव पारित हुआ. साथ ही 2026 में राज्यव्यापी सदस्यता अभियान चलाने का लक्ष्य रखा गया. कार्यक्रम में प्रेमचंद तिग्गा, गोयंदो महतो, समीना खातून और उर्मिला देवी सहित प्रदेश समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 2026 झारखंड को भ्रष्टाचार शोषण से बचाने की तैयारी का साल होगा : विजय सिंह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top