Hot News

Tabu Daughter: सिंगल तबु की बेटी आखिर है कौन? 28 साल पुराना कनेक्शन आया सामने

Tabu Daughter: अगर आपने हाल ही में सोशल मीडिया या एंटरटेनमेंट न्यूज देखी होगी, तो तबु से जुड़ा एक वीडियो जरूर आपकी नजरों से गुजरा होगा. वीडियो ऐसा है कि देखते ही दिमाग में सवाल आ जाए. तबु की बेटी? वो भी इतने सालों बाद? जबकि सब जानते हैं कि तबु सिंगल हैं. तो आखिर माजरा क्या है. चलिए पूरी कहानी समझते हैं.

तो ये है तब्बू की बेटी की असली कहानी…

दरअसल हाल ही में अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस के प्रीमियर पर तबु पहुंचीं. रेड कार्पेट पर एंट्री से पहले वो पैपराजी को पोज दे रही थीं. तभी वहां उनकी मुलाकात फातिमा सना शेख से हो गई. जैसे ही तबु ने फातिमा को देखा, मुस्कुराते हुए बोलीं, ये मेरी बेटी है. बस फिर क्या था, पैपराजी और सोशल मीडिया दोनों चौंक गए. अब आप भी सोच रहे होंगे कि ये कैसी बेटी. असल में ये बात मजाक और पुराने रिश्ते से जुड़ी है. कहानी हमें ले जाती है साल 1997 में. उस वक्त कमल हासन और तबु की फिल्म चाची 420 आई थी. इस फिल्म में तबु की बेटी का रोल एक चाइल्ड आर्टिस्ट ने निभाया था. वही बच्ची थीं फातिमा सना शेख. उसी पुराने कनेक्शन को याद करते हुए तबु ने प्रीमियर पर फातिमा को अपनी बेटी कह दिया और उन्हें प्यार से अपने पास बुला लिया.

यूजर्स ने दिये कई तरह के रिएक्शन

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने मजाक में लिखा कि हां याद है, तब भी खी खी करने के अलावा कुछ नहीं किया था. एक यूजर ने लिखा कि तबु और फातिमा का बॉन्ड बिल्कुल मां-बेटी जैसा लग रहा था. किसी को फातिमा इस वीडियो में आज भी बच्ची जैसी लगीं तो किसी ने लिखा कि दोनों सच में मां-बेटी वाइब दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: Upcoming Bollywood Movies 2026: नए साल में ‘धुरंधर’ को कौन-कौन सी मूवी देगी टक्कर? अगले साल रिलीज होने वाली 10 फिल्मों की LIST

The post Tabu Daughter: सिंगल तबु की बेटी आखिर है कौन? 28 साल पुराना कनेक्शन आया सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top