Hot News

Deoghar news : 36 वार्डों में झामुमो की चुनावी तैयारी पर चर्चा, महानगर कमेटी ने बनायी रणनीति

प्रमुख संवाददाता, देवघर. झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय होटल के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने की. इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया. बैठक में सभी 36 वार्डों के अध्यक्ष, सचिव व महानगर के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे बीएलए-2 की सूची अविलंब तैयार कर जिला कमेटी को सौंपें. उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि महानगर के सभी 36 वार्डों में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी सक्रियता से मैदान में उतरें, ताकि प्रत्येक वार्ड से झामुमो समर्थित वार्ड पार्षद निर्वाचित होकर आयें. जिला अध्यक्ष ने संगठनात्मक अनुशासन, मतदाता सूची की सतर्क निगरानी और बूथ स्तर पर मजबूती को चुनावी सफलता की कुंजी बताया. बैठक के अंत में सभी झारखंडवासियों व देवघरवासियों को आगामी वर्ष 2026 मंगलमय और सफल होने की शुभकामनाएं दी गयीं. बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य नंदकिशोर दास, परिमल सिंह, धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य अजय नारायण मिश्रा, बुद्धिजीवी मंच के जिला सचिव डॉ अमित केसरी, श्याम कांत झा, लड्डू नरोने, भूषण बरनवाल, दीपक दास, मृत्युंजय राउत, रौनक शांडिल्य, प्रवीण नरोने, महादेव पासवान, रजनी सिंह, मंजू देवी, असगर आलम, प्रमोद चौधरी, सुमित सोरेन, नीरज चौधरी, विक्रम राठौर, नितिन राउत, शाहिद समेत दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे. ॰जिलाध्यक्ष ने बीएलए-2 सूची जिला कमेटी को शीघ्र सौंपने का दिया निर्देश ॰निकाय चुनाव

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar news : 36 वार्डों में झामुमो की चुनावी तैयारी पर चर्चा, महानगर कमेटी ने बनायी रणनीति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top