Hot News

दुकानदारों के आंदोलन स्थल पर पहुंचे विधायक, आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के मेन रोड स्थित सत्यम, शिवम्, सुंदरम कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने तीसरे दिन बुधवार को भी अपनी दुकानें बंद रखीं. आंदोलन के तीसरे दिन दुकानदारों ने नगर प्रशासक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दुकानदारों के आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद लातेहार विधायक प्रकाश राम मौके पर पहुंचे. दुकानदारों ने पूरे मामले से विधायक को अवगत कराया. दुकानदारों ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा बिना किसी वैध प्रक्रिया के लगातार जबरन वसूली की जा रही है. जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं. दुकानदार सतेंद्र प्रसाद ने बताया कि एकरारनामा समाप्त होने के बाद नगर पंचायत द्वारा जबरन रुपये की मांग की जा रही है. जिससे उन्हें परेशानी हो रही है. इसके बाद विधायक ने नगर प्रशासक राजीव रंजन से दूरभाष पर बात कर दुकानदारों की समस्याओं का निपटारा करने का निर्देश दिया. इसके बाद विधायक के निर्देश पर नगर प्रशासक श्री रंजन धरना स्थल पर पहुंचे और दुकानदारों से बात की. नगर प्रशासक के उचित आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया. मौके पर पिंटू प्रसाद, रमजान, छोटू अंसारी, सूर्य किशोर प्रसाद, अजय कुमार, मुकेश ठाकुर, नवल प्रसाद, मुकेश यादव, दिलीप ठाकुर, मोहब्बत कलीबुद्दिन अंसारी, असगर आलम, बसंत प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दुकानदारों के आंदोलन स्थल पर पहुंचे विधायक, आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top