Hot News

आधार कार्ड व बैंक दस्तावेज की बोरियों में आग लगाने के आरोप में दो अरेस्ट

प्रतिनिधि, कल्याणी

नदिया जिले के शांतिपुर में आधार कार्ड और बैंक से जुड़े जरूरी कागजातों की बोरियों में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना हाटखोलापाड़ा में हुई, जहां स्थानीय लोगों ने आग लगाने की कोशिश देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस जांच में पता चला कि बीरभूम का एक युवक राजीव मंडल, जो घोरालिया सब पोस्ट ऑफिस में कार्यरत था और शांतिपुर में किराये के मकान में रहता था, हाल ही में पोस्ट ऑफिस से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर हुआ था. बुधवार सुबह उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति मकान खाली कराने आये और अचानक डॉक्यूमेंट्स की बोरियों में आग लगा दी. स्थानीय लोगों का दावा है कि बोरियों में आधार कार्ड, बैंक और पोस्ट ऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स थे, जो डिलीवर नहीं किये गये थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी. जले हुए डॉक्यूमेंट्स के हिस्से भी इकट्ठा कर लिये गये हैं. शांतिपुर नगरपालिका चेयरमैन सुब्रत घोष ने कहा कि मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है और पुलिस पूरी तरह जांच कर रही है. इस बीच, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के बयानों में विसंगतियां पायी गयी हैं. पोस्ट ऑफिस से ट्रांसफर हुए कर्मचारी राजीव मंडल को भी जांच के लिए शांतिपुर बुलाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आधार कार्ड व बैंक दस्तावेज की बोरियों में आग लगाने के आरोप में दो अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top