Hot News

नववर्ष पर चुंचुड़ावासियों को तोहफा अब शहर में पार्किंग पर शुल्क नहीं

प्रतिनिधि, हुगली

नववर्ष के अवसर पर चुंचुड़ा के विधायक असित मजूमदार और चुंचुड़ा नगरपालिका के नवनियुक्त चेयरमैन सौमित्र घोष ने नगरवासियों के लिए कई योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी. इस संबंध में दोनों ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योजनाओं की जानकारी दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि नववर्ष से चुंचुड़ा शहर में वाहन पार्किंग पर कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा.

यह निर्णय नगरपालिका की बोर्ड मीटिंग में लिया गया है. चेयरमैन सौमित्र घोष ने कहा कि इस फैसले से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. मौके पर वाइस चेयरमैन पार्थो साहा, दिव्येंदु अधिकारी, रंजन राहा, निर्मल चक्रवर्ती सहित कई अन्य उपस्थित थे. विधायक श्री मजूमदार ने जानकारी दी कि उन्होंने केएमडीए से 210 सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 188 सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है. एक से तीस वार्ड तक सड़क निर्माण का कार्य नववर्ष में तेजी से शुरू होकर मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

इसके साथ ही ‘आमादेर पाड़ा–आमादेर समाधान’ योजना के तहत नालियों, जलकल, स्वास्थ्य केंद्रों सहित बुनियादी ढांचे के विकास कार्य किये जायेंगे. हर महीने रविवार को विधायक और चेयरमैन की मौजूदगी में जनता दरबार लगाकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा.

शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पार्षदों का सक्रिय सहयोग लिया जायेगा. विधायक ने कहा कि वह पूरे वर्ष जनसेवा में लगे रहते हैं और नववर्ष के दिन पोलबा में दो हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन भी करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नववर्ष पर चुंचुड़ावासियों को तोहफा अब शहर में पार्किंग पर शुल्क नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top