Hot News

जरूरतमंदाें को दिया गया कंबल

सोनवर्षाराज. अंचल क्षेत्र में बीते कई दिनों से क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड व शीत लहर से जनजीवन ठहर सा गया है. ठंड की वजह से न केवल मनुष्य बल्कि मवेशियों के देखभाल की समस्या बढ़ गयी है. वैसे ठंड से बचाव के लिए जरुरतमंद गरीब, दिव्यांग व बेसहारा स्त्रीओं के बीच अंचल प्रशासन द्वारा कंबलों का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है. हालांकि 19 पंचायतों के जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कंबलों की संख्या अत्यंत अल्प है.समाज कल्याण विभाग, बिहार प्रशासन द्वारा अंचल प्रशासन को उपलब्ध करवाए गये कंबलों को गुरुवार को सोनवर्षा के आरओ सैयद बादशा द्वारा अपने सभी राजस्व कर्मचारियों को 5-5 कंबल अपने क्षेत्र के गरीब जरुरतमंद व दिव्यांगों को वितरित करने को दिया गया. जबकि शेष बचे कंबलों को आरओ द्वारा खुद से क्षेत्र में घुम-घुम कर जरुरतमंदों के बीच वितरित किया जा रहा है. कंबल वितरण के मौके पर आरओ ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से करीब 156 कंबल अंचल कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है. जो क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सहित नगर पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंद व गरीब लाचार व दिव्यांग के बीच वितरित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जरूरतमंदाें को दिया गया कंबल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top