Hot News

पवित्र मिस्सा में शामिल हुए हजारों लोग

सिमडेगा. नववर्ष पर संत अन्ना महागिरजाघर सामटोली में पवित्र मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिमडेगा धर्मप्रांत के वीजी सह संत अन्ना सामटोली पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर इग्नासियुस टेटे ने मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया. मिस्सा अनुष्ठान में बिशप विंसेंट बरवा के सचिव फादर पीटर, सेंट मेरिज के रेक्टर फादर पीयूष खलखो, फादर किशोर लकड़ा सहित अन्य पुरोहित उपस्थित थे. इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में मसीही विश्वासियों ने भाग लेकर नववर्ष का स्वागत प्रार्थना और आराधना के साथ किया. फादर इग्नासियुस टेटे ने सिमडेगा धर्मप्रांत के समस्त विश्वासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए सही मार्ग पर चलने, भाईचारे को अपनाने और ईश्वर के बताये मार्ग पर जीवन जीने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ईश्वर का आशीर्वाद वर्ष भर सभी पर बना रहेगा. कहा कि शांति व प्रेम के साथ जीवन व्यतीत करने से समाज सशक्त होगा. मिस्सा के दौरान चर्च परिसर में उपस्थित मंडली द्वारा प्रभु की स्तुति की गयी तथा माता मरियम के जयकार से वातावरण भक्तिमय हो गया. प्रार्थना के बाद पल्ली पुरोहित द्वारा सभी मसीही विश्वासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी गयीं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पवित्र मिस्सा में शामिल हुए हजारों लोग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top