Hot News

अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया

पाटन. प्रखंड के कुड़वा मोड़ स्थित आरपीएम मैरेज हॉल में भाजपा का विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने की. संचालन पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने किया. मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि अटल बिहारी व्यक्तित्व के धनी थे. उनके अंदर देश व पार्टी के प्रति समर्पण की भावना थी. उन्होंने कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलकर देश को प्रगति के पथ पर ले जाया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आगामी 2047 तक विकसित हिंदुस्तान का सपना देखा है. इसी मिशन के साथ कार्य किया जा रहा है. पूर्व विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि झारखंड में लूट मची हुई है. झारखंड प्रशासन सभी मोर्चों पर विफल है. मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार, धीरेंद्र नारायण उपाध्याय, अरुण दुबे, संतोष पांडेय, अशोक तिवारी, श्रीकांत तिवारी, जितेंद्र सोनी, बशिष्ठ मेहता, अभिषेक सिंह, नॉलेज सिंह, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, संतोष गुप्ता, जैनेंद्र यादव समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top