Hot News

पिकनिक स्थलों पर उमड़ी युवाओं की भीड़

चकाई . प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को नववर्ष धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया. बुधवार की मध्य रात्रि 12 बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई देना शुरू कर दिया. युवक-युवतियां अपने मित्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से हैप्पी न्यू ईयर के संदेश भेजते नजर आये. गुरुवार की अहले सुबह से ही खासकर युवा वर्ग अपने मित्रों व परिजनों के साथ मनपसंद और रमणीय पिकनिक स्थलों की ओर रवाना हो गया. पिकनिक स्थलों पर लोगों ने डेरा जमाया और मनपसंद लजीज व्यंजनों का आनंद लेने के बाद डीजे की धुन पर नाच-गाकर नववर्ष का जश्न मनाया. इस दौरान प्रखंड के प्रसिद्ध और अति रमणीय पिकनिक स्थल नारोदह, धोबघट, अजय डैम, घाघरा डैम, घुठिया डैम आदि स्थानों पर नववर्ष मनाने वाले युवाओं की भारी भीड़ देखी गई. इसके अलावा माधोपुर स्थित महावीर पार्क में भी पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ी. लगभग 110 एकड़ क्षेत्र में फैले इस पार्क में मौजूद अशोक वन, कल्पवृक्ष समेत कई दुर्लभ और दर्शनीय पेड़-पौधों को लोगों ने देखा. वहीं पार्क के अंदर स्थित झील में नौकाविहार का भी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया. बच्चों ने पार्क में मौजूद विभिन्न स्पोर्ट्सकूद एवं मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाया. इससे पूर्व बुधवार 31 दिसंबर की रात 12 बजे से ही युवाओं और बच्चों ने पटाखे छोड़कर व आतिशबाजी कर नववर्ष का स्वागत किया. डीजे की धुन पर जमकर नृत्य-गीत हुए और लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आये. वहीं नववर्ष के अवसर पर बाजारों में मांस, मछली, मुर्गा और अंडा की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई. महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की. नववर्ष को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया और विभिन्न इलाकों में गश्ती करती रही. कुल मिलाकर चकाई प्रखंड में नववर्ष का त्योहार हर्षोल्लास, उमंग और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पिकनिक स्थलों पर उमड़ी युवाओं की भीड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top