Hot News

दिनभर गुलजार रहा नागी पक्षी अभ्यारण्य, यक्षराज स्थान

झाझा . नव वर्ष के मौके पर झाझा स्थित प्रमुख पिकनिक स्थलों में नागी पक्षी अभ्यारण्य, यक्षराज स्थान पहाड़ी सहित अन्य पिकनिक स्पॉट दिनभर लोगों से गुलजार रहे. नये वर्ष की शुरुआत के साथ ही सुबह से ही पिकनिक मनाने वालों का आना-जाना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा. यक्षराज स्थान पहाड़ी पर सैकड़ों की संख्या में लोग अपने-अपने परिजनों व मित्रों के साथ पहुंचे और वनभोज का आनंद लिया. कई परिवार पूरे सामान के साथ पहाड़ी पर दिनभर डटे रहे, जबकि कुछ लोग भोजन साथ लेकर पिकनिक मनाते नजर आये. इस दौरान छोटे शिशु साथियों के साथ स्पोर्ट्सते-कूदते दिखे. गुरुवार की सुबह नव वर्ष के अवसर पर मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. श्रीश्री108 मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर, उलाय नदी के उत्तरी छोर पर स्थित गणेशी घाट महादेव मंदिर, पुरानी बाजार गांधी चौक स्थित भोलेनाथ मंदिर, पिपराडीह स्थित मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर नए वर्ष की मंगल कामना की. इसके बाद श्रद्धालु परिजनों व मित्रों के साथ पिकनिक मनाने विभिन्न स्थलों पर पहुंचे. नव वर्ष के मौके पर शहर के अधिकांश छोटे-बड़े प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही पिकनिक मनाने के उद्देश्य से निकल पड़े. नागी पक्षी अभ्यारण्य भी दिनभर लोगों से गुलजार रहा. स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आये पर्यटकों ने न केवल पिकनिक का आनंद लिया, बल्कि नौका विहार भी किया. इस दौरान सैलानियों ने नागी में आये साइबेरियन पक्षियों का दीदार कर प्रकृति का भरपूर आनंद उठाया. बच्चों के मनोरंजन के लिए यक्षराज स्थान पहाड़ी के दक्षिणी छोर पर जंपिंग टब और लाफिंग बुद्धा टब लगाए गए थे, जहां 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की खास भीड़ देखी गई. शिशु कूदते-फांदते हुए पूरे उत्साह के साथ नए वर्ष का जश्न मनाते नजर आये. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही. सभी पिकनिक स्थलों पर दिनभर पुलिस की गश्ती जारी रही. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पिकनिक स्पॉट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दिनभर गुलजार रहा नागी पक्षी अभ्यारण्य, यक्षराज स्थान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top