बेनीपट्टी. अरेर थाना के भदुली गांव के पास एसएच-52 मुख्य सड़क पर ऑटो पलटने से छह माह की एक बच्ची की दबने से मौत हो गयी. उसकी पहचान रहिका थाना के इजरा निवासी दिनेश महतो की पुत्री गौरी कुमारी के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, गौरी अपनी मां सोनी देवी व एक अन्य रिश्तेदार के साथ ऑटो से इजरा गांव जा रहीं थीं. जहां भदुली पुल के पास सड़क पर अचानक टैंपो के आगे एक बिल्ली दौड़ गयी. इसी क्रम में विपरीत दिशा से ट्रैक्टर भी आ रहा था. बिल्ली के सड़क क्रॉस करने और अचानक ट्रैक्टर सामने आ जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. ऑटो के पलटते ही स्थानीय लोग दौड़े और जख्मियों को अस्पताल भेजवाया, हालांकि बच्ची की गला कट जाने के वजह से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं दुर्घटना में जख्मी सोनी देवी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच दरभंगा के लिये रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Madhubani News : अनियंत्रित ऑटो पलटने से छह माह की बच्ची की मौत, मां जख्मी appeared first on Naya Vichar.