Hot News

Kark Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, प्रेम संबंधों में बरतें सावधानी

Kark Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज 02 जनवरी 2026 , दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 53 मिनट तक, उसके बाद पूर्णिमा तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक विराजमान रहेंगे उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश होगा और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार.

Kark Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि : खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यर्थ की भागदौड़ से बचें. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी चुनौती आ सकती है. निवेश के मामलों में बहुत सावधानी बरतें. जो लोग एक्सपोर्ट-इंपोर्ट या विदेशी कंपनियों से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा. लेन-देन में पारदर्शिता रखें.

रिलेशनशिप: पारिवारिक मामलों में भावुकता के बजाय व्यावहारिक सोच अपनाएं. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है, शांत रहकर बात सुलझाएं. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से कोई समाचार मिल सकता है.

स्वास्थ्य: आंखों में जलन, नींद न आना या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है. अधिक सोचने से बचें और पर्याप्त विश्राम करें. ठंडी चीजों के सेवन से बचें.

सावधानी: आर्थिक लेन-देन में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें. आज बजट से बाहर जाकर खरीदारी न करें. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी कमजोरी किसी के सामने जाहिर न करें.

उपाय: चंद्रमा की शांति के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें. “ॐ सों सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें. शाम के समय सफेद वस्तुओं (चावल, दूध या चीनी) का दान करना लाभकारी रहेगा.

शुभ रंग: दूधिया सफेद और सिल्वर (चांदी जैसा)
शुभ अंक: 2 और 7

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Numerology: साहसिक निर्णय और नवाचार के लिए जाना जायेगा वर्ष 2026, ज्योतिषाचार्य से जानिए साल की प्रमुख भविष्यवाणियां

The post Kark Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, प्रेम संबंधों में बरतें सावधानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top