Hot News

Dhanbad News: बरमसिया ओवरब्रिज पर सड़क की मरम्मत शुरू

धनबाद.

बरमसिया ओवरब्रिज की जर्जर सड़क की मरम्मत का काम रविवार से शुरू हो गया है. यहां सड़क की स्थिति काफी जर्जर रहने एवं जगह- जगह बने गड्ढों के कारण सड़क पर चलने में राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी. ऐसे में लोग आये दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे थे. नया विचार ने इस मामले को प्रमुखता से अपने अंक में प्रकाशित किया था. इसपर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है. सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से बरमसिया समेत यहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी सुविधा होगी. बता दें कि बरमसिया ओवरब्रिज का मेंटेनेंस कार्य पूरा कर 20 दिसंबर को इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था. हालांकि ओवरब्रिज की सड़क दुरुस्त नहीं की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: बरमसिया ओवरब्रिज पर सड़क की मरम्मत शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top