Hot News

तीन वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार

संवाददाता, कोलकाता

बेलियाघाटा इलाके में रेल लाइन के पास तीन वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की जांच सियालदह जीआरपी कर रही है. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना बेलियाघाटा के चौल पट्टी रेल पुल के पास स्थित एक बस्ती के समीप हुई. आरोप है कि उसी इलाके में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को फुसलाकर रेल पुल के पास एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की. बताया गया कि बच्ची शनिवार शाम बस्ती के पास स्पोर्ट्स रही थी, तभी यह घटना घटी. घटना का पता तब चला, जब बच्ची रोने लगी. रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची से घटना के बारे में जानकारी ली. इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोप है कि भागने के दौरान उसने बच्ची को रेल लाइन की ओर धकेल दिया, जिससे वह घायल हो गयी. इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजनों ने बेलियाघाटा थाने से संपर्क किया. घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बेलियाघाटा पुलिस ने मामला सियालदह जीआरपी को सौंप दिया. इसके बाद सियालदह जीआरपी ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे सियालदह अदालत में पेश किये जाने की प्रक्रिया चल रही है. मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post तीन वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top