Hot News

Bihar Bus Service: बिहार से दिल्ली, झारखंड समेत 6 राज्यों के लिए चलेंगी बसें, परिवहन विभाग की जानिए खास तैयारी

Bihar Bus Service: बिहार से लोगों को अब दूसरे राज्यों में जाने के लिए ट्रेन के भरोसे रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. परिवहन विभाग की तरफ से 6 राज्यों और 60 से भी ज्यादा शहरों के लिए बसें चलाई जायेंगी. परिवहन विभाग ने इसे लेकर खास तैयारी कर ली है. दरअसल, 50 हजार से ज्यादा आबादी वाले प्रखंडों को बस सुविधा से जोड़े जाने का फैसला लिया गया है.

पीपीपी मोड में बसों को चलाने का फैसला

गौर करने वाली बात यह है कि इन बसों को पीपीपी (Public-Private Partnership) मोड में चलाया जायेगा. परिवहन विभाग की तरफ से लगभग 650 बसों को पीपीपी मोड में ही चलाने के लिए प्राइवेट बस के मालिकों से आवेदन मांगा गया है. फिलहाल, लगभग पीपीपी मोड में ही 1200 बसों को चलाया जा रहा है. जिससे लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है. बड़ी संख्या में बसों के चलाने से ट्रेन पर लोगों की निर्भरता कम होगी.

किस राज्य के लिए कितनी बसें

जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा बसें झारखंड के लिए चलाई जायेंगी. बिहार से झारखंड के लिए 90 बस, यूपी के लिए 34, बंगाल के लिए 45, ओडिशा के लिए 16, छत्तीसगढ़ के लिए 28 और दिल्ली के लिए 10 बसों को चलाया जायेगा. इसके साथ ही जानकारी के मुताबिक, 400 नॉन एसी, 200 एसी और 50 लग्जरियस बसें भी चलाई जायेंगी. इस तरह से बिहार को दूसरों राज्यों से कनेक्ट करने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है.

परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने क्या कहा?

इसके साथ ही परिवहन मंत्री श्रवण कुमार की तरफ से यह भी कहा गया है कि बिहार के अलग-अलग जिलों से दूसरे राज्यों और शहरों के लिए बसें चलाई जायेंगी. 150 बसें 2 महीने के अंदर ही आयेंगी. खास बात यह भी है कि बिहार और नेपाल के बीच लग्जरियस बस चलाई जायेगी. विभाग के इन तमाम योजनाओं को लेकर तैयार जोर-शोर से की जा रही है.

Also Read: Bihar News: मगध से लेकर कोसी तक टॉप अपराधियों की लिस्ट तैयार, 7 महीने में 15 एनकाउंटर, सम्राट चौधरी का एक्शन मोड ऑन

The post Bihar Bus Service: बिहार से दिल्ली, झारखंड समेत 6 राज्यों के लिए चलेंगी बसें, परिवहन विभाग की जानिए खास तैयारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top