प्रतिनिधि, डुमरिया. छकरबंधा थाना क्षेत्र के कोंकना व पिपरेहट के जंगल में प्रशासन की 4.14 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती नष्ट करने को लेकर दूसरे दिन सोमवार को भी अभियान चलाया गया. छकरबंधा थाना अध्यक्ष शमशेर आलम समेत सुरक्षा बल, उत्पाद विभाग, वन विभाग, एसटीएफ और डुमरिया अंचल के अधिकारी के सहयोग से 4.14 एकड़ भूमि में लगी अफीम फसल को नष्ट किया गया. छकरबंधा थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि अफीम की खेती करने वालों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post 4.14 एकड़ भूमि में अफीम की खेती नष्ट appeared first on Naya Vichar.

