Hot News

वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC से क्यों नहीं मिले CJI सूर्यकांत? बताई ये वजह

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उनके और वरिष्ठ न्यायिक सहयोगियों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी. सभी की राय थी कि भविष्य में इस मामले की सुनवाई की स्थिति बन सकती है. ऐसे में पहले से इस पर चर्चा करने से बचना चाहिए, ताकि अदालत की निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठे.

JPC मीटिंग से मना करने पर CJI ने क्या कहा, देखें वीडियो-

क्यों रद्द हुआ JPC का दौरा?

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से जुड़े विधेयकों की जांच कर रही संसद की संयुक्त समिति का 6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट जाने का कार्यक्रम था. समिति के एजेंडे में मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों के साथ चर्चा का प्रस्ताव था.

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने इस बैठक से दूरी बना ली. वजह यह थी कि एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने से जुड़े प्रस्तावों को भविष्य में अदालत में चुनौती दी जा सकती है. ऐसे में इस विषय पर पहले से चर्चा करना उचित नहीं माना गया.

वन नेशन, वन इलेक्शन से जुड़े विधेयकों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का गठन 18 दिसंबर 2024 को घोषित किया गया था. शुरुआत में इसमें 31 सदस्य प्रस्तावित थे, लेकिन बाद में समिति में 39 सदस्य रखे गए, जिनमें लोकसभा के 27 और राज्यसभा के 12 सांसद शामिल हैं.

राहुल गांधी और खरगे से नहीं मिलने की वजह बताने से किया इनकार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हिंदुस्तान के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत से मुलाकात का अनुरोध किया था. CJI ने राहुल गांधी से नहीं मिलने के फैसले की वजह बताने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों के बीच हुए पत्राचार की गोपनीयता बनाए रखी है.

ये भी पढ़ें: बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन को लेकर क्यों घिरे केजरीवाल? AAP नेताओं के खिलाफ FIR

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद CJI सूर्यकांत ने मीडिया से बात की. इसी दौरान उन्होंने JPC से नहीं मिलने की वजह बताई. यह कार्यक्रम मानवाधिकार और पानी तक पहुंच जैसे मुद्दों पर केंद्रित था.

The post वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC से क्यों नहीं मिले CJI सूर्यकांत? बताई ये वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top