Hot News

Brahmacharini Mata Ki Aarti: नवरात्र के दूसरे दिन जरूर करें मां ब्रह्मचारिणी की ये आरती

Brahmacharini Mata Ki Aarti: नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से भक्तों को ज्ञान, तप, त्याग और संयम की प्रेरणा मिलती है.

मां ब्रह्मचारिणी को तपस्या और साधना की देवी माना जाता है. नवरात्र के दूसरे दिन भक्त विधि विधान से मां की पूजा करते हैं और उनके मंत्रों का जाप करते हैं.

मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की आरती करने से मन को शांति मिलती है और भक्तों को माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. अगर आप भी नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर रहे हैं, तो पूजा के बाद उनकी आरती जरूर करें. यहां पढ़ें मां ब्रह्मचारिणी की पूरी आरती.

आरती देवी ब्रह्मचारिणी जी की

जय अम्बे ब्रह्मचारिणी माता
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता

ब्रह्मा जी के मन भाती हो
ज्ञान सभी को सिखलाती हो

ब्रह्म मन्त्र है जाप तुम्हारा
जिसको जपे सरल संसारा

जय गायत्री वेद की माता
जो जन जिस दिन तुम्हें ध्याता

कमी कोई रहने ना पाये
कोई भी दुख सहने न पाये

उसकी विरति रहे ठिकाने
जो तेरी महिमा को जाने

रद्रक्षा की माला ले कर
जपे जो मन्त्र श्रद्धा दे कर

आलस छोड़ करे गुणगाना
मां तुम उसको सुख पहुंचाना

ब्रह्मचारिणी तेरो नाम
पूर्ण करो सब मेरे काम

भक्त तेरे चरणों का पुजारी
रखना लाज मेरी महतारी

मां ब्रह्मचारिणी की आरती का महत्व

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आरती करने से भक्तों को तप, संयम और धैर्य का महत्व समझने की प्रेरणा मिलती है. भक्त माता रानी से सुख, शांति और अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सच्चे मन से मां की आराधना करने से भक्तों को मानसिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. पूजा के बाद मां ब्रह्मचारिणी से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें और माता रानी का आशीर्वाद लें.

ये भी पढ़ें: नवरात्रि का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा आज, जानें विधि, मंत्र और भोग

The post Brahmacharini Mata Ki Aarti: नवरात्र के दूसरे दिन जरूर करें मां ब्रह्मचारिणी की ये आरती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top