Hot News

सर्दी में मकालु फतह की ओर बढ़े पियाली बसाक के कदम

बेस कैंप से समिट की तैयारी बेहद ठंड और तेज हवाओं के बीच चुनौतीपूर्ण अभियान

प्रतिनिधि, हुगलीचंदननगर की पर्वतारोही पियाली बसाक इस समय विश्व की सबसे चुनौतीपूर्ण मानी जाने वाली शीतकालीन मकालु पर्वतारोहण अभियान पर हैं. पियाली ने माकालु बेस कैंप से बताया कि यदि यह अभियान सफल रहा, तो वह शीतकाल में मकालु शिखर फतह करने वाली दुनिया की पहली स्त्री पर्वतारोही बनेंगी. पियाली के अनुसार, शीतकालीन माकालु अभियान बेहद जोखिमभरा है. वर्तमान में बेस कैंप में हवा की गति 125 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि तापमान माइनस 40 से माइनस 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. ऊंचाई बढ़ने के साथ ठंड और ऑक्सीजन की कमी और भी गंभीर हो जायेगी. अत्यधिक ठंड के कारण टीम के सभी सदस्यों के नाक और गले में जलन की समस्या हो रही है. पियाली ने बताया कि मंगलवार से मकालु पर्वत के रूट की तलाश का कार्य शुरू किया जायेगा. मौसम की सटीक जानकारी के लिए स्विट्ज़रलैंड से लगातार वेदर रिपोर्ट ली जा रही है. यदि लगभग 10 दिनों तक मौसम अनुकूल रहा, तो समिट पूरा करने की योजना है. बेस कैंप तक पहुंचना भी आसान नहीं रहा. लगभग आठ से नौ घंटे तक पत्थरों पर छलांग लगाते हुए आगे बढ़ना पड़ा. वहां की बर्फ इतनी सख्त है कि लोहे की कीलें भी ठीक से नहीं जम पाती हैं. पियाली ने कहा, “जरा सी चूक जानलेवा हादसे का कारण बन सकती है.” गर्मियों में भी मकालु बेस कैंप अत्यंत कठिन माना जाता है, इसलिए यहां पर्यटक बहुत कम आते हैं. ऐसे दुर्गम स्थान पर शीतकालीन अभियान करना अपने आप में बड़ी चुनौती है. इस अभियान में दो कुक समेत कुल सात सदस्य शामिल हैं, जो शानु शेरपा की देखरेख में आगे बढ़ रहे हैं. आमतौर पर माकालु अभियान चार कैंप बनाकर पूरा किया जाता है. टीम का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द समिट कर सुरक्षित वापस लौटे.

मकालु बेस कैंप 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जबकि माकालु पर्वत की कुल ऊंचाई करीब 28,000 फीट है. बेस कैंप में एक महीने तक रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था की गयी है. पियाली ने यह भी बताया कि प्रकृति से संघर्ष के साथ-साथ उन्हें आर्थिक संघर्ष भी झेलना पड़ रहा है. इस अभियान पर लगभग 25 लाख रुपये का खर्च आ रहा है, जिसमें एजेंसी को नौ लाख रुपये पहले ही दिये जा चुके हैं. उन्होंने पूरा अभियान ऋण लेकर पूरा किया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सर्दी में मकालु फतह की ओर बढ़े पियाली बसाक के कदम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top