Hot News

रोहित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बाढ़ की टीम बनी विजेता

न्यू स्टार इलेवन बाढ़ ने सैनिक कैंटीन स्पोर्ट्स को 20 रनों से किया पराजित बाढ़ के विनय शर्मा को मिला मैन ऑफ द मैच लखीसराय. स्थानीय केआरके मैदान में चल रहे रोहित मेमोरियल सीजन टू क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच न्यू स्टार इलेवन बाढ़ एवं सैनिक कैंटीन स्पोर्ट्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें बाढ़ टीम के कप्तान विवेक कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. जिसमें विनय शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 97 रन बनाये, हालांकि वे महज तीन रनों से शतक बनाने में चूक गये, लेकिन अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं टीम के विशाल सिंह ने 44 व शब्बीर ने 30 रनों को महत्वपूर्ण योगदान दिया. जिससे बाढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 251 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. वहीं जीत के 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैनिक कैंटीन स्पोर्ट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 231 रन ही बना सकी. जिससे बाढ़ की टीम 20 रनों से विजयी घोषित हो गयी. मैच समाप्ति के बाद बाढ़ टीम के खिलाड़ी विनय शर्मा को शानदार 97 रनों की पारी स्पोर्ट्सने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. जिसे बबलू शर्मा के द्वारा नकद 11 सौ रुपया व गोलू के द्वारा ट्रॉफी दिया गया. मैच के दौरान राजकुमार प्रिंस, मनोज मेहता व संतोष माइकल अपनी जादुई आवाज से मैच की कमेंट्री कर लोगों को स्पोर्ट्स की पूरी जानकारी दे रहे थे. गुरुवार को चौथा व आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच महिसोना व शिवम इलेवन लखीसराय के बीच स्पोर्ट्से जाने की जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post रोहित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बाढ़ की टीम बनी विजेता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top