हंसडीहा. थाना परिसर में गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंक अधिकारियों एवं सीएसपी संचालकों के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर विशुनदेव पासवान एवं थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने की. बैठक में क्षेत्र में घट रही लूट एवं छिनतई की घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. पुलिस अधिकारियों ने बैंक कर्मियों व सीएसपी संचालकों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की असामान्य चहलकदमी की सूचना तत्काल गुप्त रूप से थाना को देने का निर्देश दिया. पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि यदि सभी बैंक व सीएसपी संचालक आपसी समन्वय और सतर्कता से कार्य करें, तो आपराधिक घटनाओं में काफी हद तक कमी लायी जा सकती है. वहीं थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने सभी बैंकों एवं सीएसपी केंद्रों को उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की स्पष्ट पहचान हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं समय-समय पर बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करेंगे. बैठक में हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक हंसडीहा से प्रशांत कुमार मिश्र, कुरमाहाट शाखा से सौरभ कुमार, बैंक ऑफ इंडिया से सुबोध कुमार, सेंट्रल बैंक नोनीहाट से वीरेंद्र कुमार, केनरा बैंक हंसडीहा से निवेदिता कंचन व श्रवण कुमार, झारखंड ग्रामीण बैंक से सौरभ कुमार बेध समेत अन्य बैंककर्मी उपस्थित थे. वहीं सीएसपी संचालकों में सोनालाल राय, विकास यादव, मनवीर यादव, विष्णु कुमार जायसवाल, बोध नारायण महतो, संदीप कुमार कापरी, पुरुषोत्तम कुमार, उमेशचंद्र लायक, प्रेमलाल सिंह, लम्बोदर राणा, शंकर कुमार, राकेश कुमार सिंह, शिवानंद ओझा, आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post लूट की घटनाओं पर चर्चा, सतर्कता बरतने व सीसीटीवी लगाने के निर्देश appeared first on Naya Vichar.

