Hot News

Vande Bharat Sleeper Train : अंदर से ‘महल’ जैसी दिखती है नई वंदे भारत स्लीपर, किराया जानकर झूम उठेंगे

Vande Bharat Sleeper: कुछ दिनों के बाद खास रेलवे स्टेशनों पर एक आवाज सुनाई देने वाली  है. जी हां…ये आवाज होगी वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन में आपका स्वागत है. कुछ दिन पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में गुवाहाटी और कोलकाता के बीच मोस्ट अवेटेड वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. वैष्णव ने कहा कि ये सेवाएं अगले 15-20 दिनों में, संभवतः 18 या 19 जनवरी के आसपास चालू हो जाएंगी. तो आइए आपको बताते हैं इस ट्रेन में यात्रियों के लिए क्या होने वाला है खास, जिससे वे ट्रेन में चढ़ते ही बोलेंगे–वाह क्या बात है.

कुछ दिन पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन का एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में टेन के अंदर और बाहर की खासियत बताई गई है. इसके अलावा भी कुछ तस्वीरें सामने आईं है जो ट्रेन के अंदर की है.

वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन की स्पीड कितनी होगी?

16 डिब्बों वाली इस वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन की यात्री क्षमता 823 है. इसकी डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है. यही वजह है कि यात्रियों का समय काफी बचेगा. हालांकि, यह फिलहाल दोनों शहरों के बीच 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. यह असम और पश्चिम बंगाल के प्रमुख जिलों को कवर करेगी.

03011 pti01 03 2026 000281a
वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन के अंदर की तस्वीर

क्या है वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन का किराया?

वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन का किराया क्या होगा? यह सवाल कई लोगों के मन में आ रहा है. तो आपको बता दें कि रेल मंत्री की ओर से जानकारी  दी गई है कि वंदे हिंदुस्तान में थर्ड एसी का किराया भोजन सहित लगभग 2,300 रुपये, सेकंड एसी का लगभग 3,000 रुपये और फर्स्ट एसी का लगभग 3,600 रुपये होगा. ये किराये मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं. रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि गुवाहाटी-कोलकाता हवाई यात्रा का किराया लगभग 6,000 से 8,000 रुपये है. जबकि इस ट्रेन का किराया हवाई किराए से बहुत कम है.

03011 pti01 03 2026 000197a
वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन के अंदर रेल मंत्री

24 फर्स्ट एसी में है सीट

रेल मंत्री के अनुसार, 16 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 11 डिब्बे थर्ड एसी, चार डिब्बे सेकंड एसी और एक डिब्बा फर्स्ट एसी इस ट्रेन में शामिल हैं. कुल 823 सीटों में से 611 थर्ड एसी में, 188 सेकंड एसी में और 24 फर्स्ट एसी में हैं.

03011 pti01 03 2026 000236b
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण करते

ऑटोमेटिक डोर के अलावा ये चीजें खास हैं ट्रेन में

ट्रेन में उपलब्ध अन्य विशेषताओं की बात करें तो इसमें बेहतर कुशनिंग के साथ एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किए गए बर्थ, ऑटोमेटिक डोर हैं. बेहतर सस्पेंशन और शोर कम करके बेहतर यात्रा आराम के अलावा स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (कवच), इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम और कीटाणुनाशक टेक्निक इस ट्रेन को खास बनाएगा. कीटाणुनाशक 99.9 प्रतिशत रोगाणुओं को नष्ट कर देगी.

यह भी पढ़ें : Watch Video: वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन की पहली झलक, लग्जरी सुविधाएं देख रह जाएंगे दंग

The post Vande Bharat Sleeper Train : अंदर से ‘महल’ जैसी दिखती है नई वंदे हिंदुस्तान स्लीपर, किराया जानकर झूम उठेंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top