Hot News

चार वर्ष से लंबित सभी मामलों का करें शीघ्र निष्पादन

एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को सभागार में क्राइम मीटिंग किया.इस दौरान एसपी ने जिले में हत्या, लूट, डकैती, दहेज हत्या, स्त्री अपराध व साइबर अपराध की विस्तृत समीक्षा की. एसपी ने चार वर्ष से अधिक सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने,पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने, मादक पदार्थों की अवैध तस्करी व खेती को समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने व एनडीपीएस एक्ट की धारा-47 के तहत जनप्रतिनिधियों को अवैध अफीम व पोस्त खेती की सूचना समय पर पुलिस को देने के लिए निर्देश दिया गया. आइ-रेड के तहत लंबित मामलों की स्थिति व अवैध अफीम, पोस्ता की खेती के विनिष्टीकरण के बाद की गयी कार्रवाई की समीक्षा की गयी. साथ ही इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया. स्त्रीओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने व संवेदनशील मामलों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया गया. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने, आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस पर विश्वास मजबूत करने का निर्देश दिया गया. आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था व प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विशेष टीम गठित करने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने व आम जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया. सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. बैठक का उद्देश्य जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण की प्रभावी रणनीति तैयार करना तथा लंबित मामलों की समीक्षा करना था. बैठक के अंत में एसपी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें. बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी), थाना प्रभारी व जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post चार वर्ष से लंबित सभी मामलों का करें शीघ्र निष्पादन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top