Hot News

भारत के सीएजी संजय मूर्ति ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा, संगम स्थल का किया अवलोकन

दामोदर-भैरवी के पावन संगम का किया निरीक्षण चितरपुर. हिंदुस्तान के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) संजय मूर्ति शुक्रवार को देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. उनके साथ डिप्टी कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल रेबेका मथाई भी मौजूद थीं. दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना की. देश, समाज और जनकल्याण के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. पूजा-अर्चना के बाद अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने दामोदर एवं भैरवी नदी के पावन संगम स्थल का अवलोकन किया. रजरप्पा की अनुपम प्राकृतिक छटा तथा मनोरम वादियों का आनंद लिया. संगम स्थल की धार्मिक मान्यता और आध्यात्मिक वातावरण ने अधिकारियों को विशेष रूप से आकर्षित किया. सीएजी संजय मूर्ति ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से मां छिन्नमस्तिका मंदिर की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने मंदिर परिसर की स्वच्छता, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के लिए की गयी सुविधाओं की सराहना भी की. अतिथियों का किया पारंपरिक स्वागत : मंदिर पहुंचने पर मां छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया. उन्हें चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. अधिकारियों के आगमन को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. इस अवसर पर रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, चितरपुर अंचलाधिकारी दीपक मिंज, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हिंदुस्तान के सीएजी संजय मूर्ति ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा, संगम स्थल का किया अवलोकन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top