Sanju Samson Catch: अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) नई गेंद से टीम इंडिया शुरुआत में ही विकेट निकालकर विरोधी टीम पर दबाव बना देते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अर्शदीप ने पहली ही ओवर में कमाल दिखाया और टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन उनके इस कमाल में विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) का भी पूरा साथ मिला. क्योंकि सैमसन ने एक शानदार कैच पकड़कर टीम को पहली सफलता दिलाई.
नई गेंद से अर्शदीप का असर
अर्शदीप सिंह जब नई गेंद से गेंदबाजी करते हैं तो उनकी गेंद हवा में हल्की मूवमेंट करती है जिससे बल्लेबाज गलती कर बैठते हैं. ऐसा लाइव मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भी अर्शदीप को पहला ओवर दिया गया. पहली गेंद लेग साइड के बाहर गई लेकिन बल्लेबाज क्रीज से बाहर थे इसलिए अंपायर ने वाइड नहीं दिया. दूसरी गेंद अर्शदीप ने ऑफ स्टंप के बाहर डालते हुए बाहर की तरफ स्विंग कराई. यही गेंद मैच का टर्निंग पॉइंट बन गई.
कॉन्वे का विकेट और अर्शदीप की चाल
दूसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे ने कवर ड्राइव स्पोर्ट्सने की कोशिश की. गेंद बाहर निकल रही थी और कॉन्वे ने उसे छेड़ दिया. बल्ले का किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर की तरफ चली गई. अर्शदीप की योजना साफ थी. बल्लेबाज को ड्राइव के लिए उकसाना और बाहर जाती गेंद पर फंसाना. कॉन्वे अपना खाता भी नहीं खोल पाए और टीम इंडिया को पहली ही ओवर में बड़ी सफलता मिल गई. इस विकेट से न्यूजीलैंड की पारी की लय टूट गई.
संजू सैमसन का शानदार कैच
इस विकेट में विकेटकीपर संजू सैमसन की भूमिका भी बेहद अहम रही. गेंद नीचे की तरफ गिर रही थी और पहली स्लिप के सामने थी. संजू सैमसन बल्लेबाज से करीब 18 मीटर पीछे खड़े थे. गेंद उनसे करीब दो मीटर दूर थी. बल्ले का किनारा लगने के कुछ ही पल बाद संजू ने बाएं हाथ से डाइव लगाकर गेंद को लपक लिया. अगर वह डाइव नहीं लगाते तो गेंद जमीन पर गिर जाती और पहली स्लिप पर खड़े अभिषेक शर्मा भी कुछ नहीं कर पाते. यह कैच मैच के बेहतरीन पलों में शामिल रहा.
A screamer to land the first blow! 😍👊🏻
Arshdeep Singh’s sharp outswinger finds Conway’s edge, and SUPER SANJU pulls off a sensational diving one-handed catch! 🤩👌🏻#INDvNZ | 1st T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/o7KbRwpZwK pic.twitter.com/DWZIq7oMN5
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 21, 2026
बल्लेबाजी में नहीं चला संजू का बल्ला
हालांकि विकेटकीपिंग में कमाल दिखाने वाले संजू सैमसन बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने काइल जेमिसन के एक ओवर में दो चौके जरूर लगाए लेकिन उसी ओवर में आउट हो गए. पहले संजू को शुभमन गिल की मौजूदगी में ओपनिंग का मौका नहीं मिल पा रहा था. अब गिल टीम से बाहर हैं तो संजू पारी की शुरुआत कर रहे हैं. उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन इस मैच में वह उसे पूरा नहीं कर सके. फिर भी अर्शदीप की गेंदबाजी और संजू के कैच ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई.
ये भी पढ़ें-
IND vs NZ: नागपुर में अभिषेक शर्मा का धमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ तोड़े 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs NZ: नागपुर में अभिषेक शर्मा का धमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ तोड़े 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
T20 World Cup 2026: बांग्लादेश को हिंदुस्तान में स्पोर्ट्सने पर अब भी आपत्ति, BCB अध्यक्ष ने शुरू किया नया ड्रामा
The post Video: सैमसन ने पलक झपकते ही लगाई एसी छलांग की दंग रह गए सभी, लपका चौंकाने वाला कैच appeared first on Naya Vichar.

