Hot News

Watch Video : ‘टाइगर भाई…’ की आवाज के बीच चलीं गोलियां, फायरिंग का वीडियो आया सामने

Watch Video : ‘टाइगर भाई…’ की आवाज और फिर गोलियों की तड़तड़ाहट. मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के वक्त का बताया जा रहा 20 सेकंड का वीडियो सामने आया है. इसे एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में कार के आसपास फैंस की भीड़ नजर आ रही है. इसी बीच टोपी पहने एक शख्स फायरिंग करता दिख रहा है. उसके साथ दो अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं. इनमें से एक फायरिंग में उसका साथ देता दिखता है, जबकि तीसरा बाइक पर बैठा है. फायरिंग के बाद तीनों बाइक पर बैठकर फरार होते नजर आते हैं.

फायरिंग का वीडियो सामने आया

अनिल देशमुख ने एक्स पर क्या लिखा?

एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में और कारोबारी राणा सूर्यवंशी पर बारामती में फायरिंग की घटना बेहद चौंकाने वाली है. महाराष्ट्र में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. अब आम जगहों पर भी आसानी से हथियार मिलना चिंता की बात है. पिछले साल मुंबई में वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एक्टर सलमान खान के घर पर भी फायरिंग हुई थी. कुछ दिन पहले शिवसेना पदाधिकारी प्रदीप पूर्णेकर की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई. राज्य में बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस तरह की वारदातें महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति को उजागर करती हैं. सवाल उठता है कि क्या महाराष्ट्र भी यूपी या बिहार की राह पर बढ़ रहा है?

The post Watch Video : ‘टाइगर भाई…’ की आवाज के बीच चलीं गोलियां, फायरिंग का वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top