Hot News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ से लिया ब्रेक, क्या वजह है लॉरेंस बिश्नोई का डर?

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद से बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में तीन अज्ञात हमलावरों ने टाइगर की BMW पर पांच राउंड गोलियां चलाई थीं. इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी. इसी बीच समाचार सामने आई कि सलमान खान अगले हफ्ते अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में नजर नहीं आएंगे.

ऐसे में सवाल उठने लगा कि क्या टाइगर पर हुए हमले और सलमान को मिल रही धमकियों का उनके इस फैसले से कोई लेना-देना है?

‘बिग बॉस 20’ के सेट से क्यों गायब रहेंगे सलमान?

सलमान-बाबा सिद्दीकी और सलमान खान-रोहित शेट्टी, फोटो- इंस्टाग्राम

देखा जाए तो यह कोई पहला मामला नहीं है, जब सलमान खान से जुड़े किसी शख्स पर इस तरह की आफत आई हो. बीते कुछ वक्त में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर भाईजान के कई दोस्त और करीबी आ चुके हैं. इसमें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला शामिल है, जिसकी जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली थी.

वहीं फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी को भी इसी गैंग की तरफ से लगातार धमकियां मिल चुकी हैं, और अब इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ का नाम भी जुड़ गया है.

बात करें टाइगर की, तो उनके पिता जैकी श्रॉफ और सलमान की यारी दशकों पुरानी है. दोनों ने एक साथ पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अब जैकी श्रॉफ सलमान की अगली बड़ी फिल्म ‘मॉन्स्टर’ में भी नजर आने वाले हैं.

The post टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ से लिया ब्रेक, क्या वजह है लॉरेंस बिश्नोई का डर? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top