Hot News

माई इंडिया माई वोट के तहत मतदान के लिये शपथ दिलायी गयी

सेन्हा. निष्पक्ष व शांति पूर्ण चुनाव के लिये माई इंडिया, माई वोट थीम के तहत प्रखंड व अंचल कर्मियों को शपथ दिलायी गयी. वहीं कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इस दौरान सभी कर्मियों द्वारा हम हिंदुस्तान के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं. की अपने देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा या अन्य किसी तरह के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना देश के सभी तरह के निर्वाचन में मताधिकार का निष्पक्ष प्रयोग करने की शपथ ली गयी. वहीं बीडीओ संग्राम मुर्मू ने कहा कि देश का अपना देश हिंदुस्तान लोकतांत्रिक पद्धति के आधार पर चलता है.चुनाव के माध्यम से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा बनाये गये नियमों के तहत शासन चलता है. इस लिये सभी तरह के निर्वाचन में लोग स्वयं मतदान करेंगे और अन्य लोगों को भयमुक्त हो कर बिना लालच का मतदान करने के लिये प्रेरित करेंगे जिसे सभी तरह का चुनाव शांति पूर्वक पूर्ण हो सके और योग्य जनप्रतिनिधि का चयन में सभी का सहभागी हों. पेशरार प्रखंड में मतदाता दिवस पर शपथ ली किस्को. पेशरार प्रखंड मुख्यालय में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदाता की शपथ ली. इस अवसर पर बीडीओ अजय तिर्की, बीपीओ तौसिफ इस्लाम, मोजाहिद सोहैल, बीआरपी अरुण कुमार साहू उपस्थित कर्मी व लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. इस कार्यक्रम में अधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे. सभी ने मतदाता शपथ ली और मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post माई इंडिया माई वोट के तहत मतदान के लिये शपथ दिलायी गयी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top