Hot News

फर्जी बिल मामले को ले ग्रामीणों ने दो मीटर रीडर को बनाया बंधक

– सूचना पर पहुंची पुलिस, कर रही है मामले की जांच पड़ताल आजमनगर आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के दनिहां पंचायत की फुदकीपुर गांव में फर्जी बिजली बिल मामले को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगभग एक वर्ष से गांव में कार्यरत मीटर रीडर नियमित रूप से मीटर रीडिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से बिजली बिल की राशि वसूलते आ रहा हैं लेकिन वह राशि विभाग में जमा नहीं की जा रही थी. जब-जब उपभोक्ताओं द्वारा रसीद की मांग की जा रही थी तो उन्हें फर्जी रसीद थमा दी जाती थी. ग्रामीणों का कहना है कि बिहार प्रशासन द्वारा 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा के बावजूद गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं के बिजली बिल हजारों रुपये में आ रहे हैं. इससे ग्रामीण परेशान हैं. इस कथित गड़बड़ी से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाये. वहीं आक्रोशित लोगों ने गांव में कार्यरत दोनों मीटर रीडर राहुल कुमार और सोनू कुमार को बंधक बना लिया. आजमनगर पुलिस को सूचना दी गयी. आजमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाये दोनों मीटर रीडरों को अपने साथ सुरक्षित थाना लायी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है. बिजली विभाग के जेई विवेक कुमार ने जानकारी दी कि फर्जी एप से पेमेंट करने का मामला प्रकाश में आ रहा है. पुलिस द्वारा दो मीटर रीडर को थाना लाया गया है. उपभोक्ताओं के आवेदन के अनुसार निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post फर्जी बिल मामले को ले ग्रामीणों ने दो मीटर रीडर को बनाया बंधक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top