Hot News

भारत में कल लॉन्च होगी 2026 Renault Duster, जानें वो 3 वजहें जो बनाएंगी इस कार को खास

न्यू जनरेशन 2026 Renault Duster हिंदुस्तान में 26 जनवरी को दमदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने लॉन्च से पहले इस SUV को कई बार टीज किया है. इससे इसके डिजाइन की झलक मिल हमें मिल चुकी है. इतना ही नहीं, लॉन्च से पहले इसके कई जरूरी डिटेल्स भी सामने आ चुके हैं. न्यू Duster में डिजाइन से लेकर फीचर्स और पावरट्रेन तक में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इन्हीं अपडेट्स के चलते इस SUV को लेकर चर्चा बनी हुई है. आइए उन तीन वजहों पर एक नजर डालते हैं, जो आने वाली 2026 Renault Duster को खास बनाती हैं.

कैसे होगा लुक और डिजाइन?

2026 Renault Duster अब पूरी तरह नए डिजाइन के साथ सामने आई है. पुराने मॉडल के कंपैरिजन में ये बिल्कुल अलग नजर आती है. नई डस्टर पहले से ज्यादा बोल्ड और मस्क्युलर दिखाई पड़ती है. इंटरनेशनल मार्केट में बिक रही इस SUV की लंबाई करीब 4,300 mm, चौड़ाई 1,800 mm और ऊंचाई 1,600 mm है.

डिजाइन की बात करें तो इसमें नए स्लीक LED हेडलैंप दिए गए हैं, साथ में नए LED DRL और पूरी तरह रिडिजाइन किए गए कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलते हैं. C शेप वाली टेललाइट्स के बीच में LED स्ट्रिप दी गई है.

फ्रंट बंपर पर अच्छा-खासा बॉडी क्लैडिंग दिया गया है, जिसमें चौड़े एयर डैम्स और गोल शेप के फॉग लैम्प्स मिलते हैं. बोनट पर उभरी हुई लाइन्स इसे आगे से काफी एग्रेसिव लुक देती हैं. साइड प्रोफाइल में विंडो लाइन देखकर पुरानी डस्टर की याद आ जाती है. इसके अलावा आगे और पीछे के मस्क्युलर फेंडर्स इसे दमदार लुक देते हैं. व्हील आर्च और दरवाजों पर दी गई मोटी क्लैडिंग SUV को और ज्यादा रफ एंड टफ बनाती है. वहीं, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसके लुक में अलग ही शाइन ऐड करते हैं.

कैसे होगा इंटीरियर और फीचर्स?

2026 Renault Duster में ऑल-ब्लैक थीम मिलेगी. वहीं ड्यूल-टोन इंटीरियर का ऑप्शन भी दिया जाएगा. डैशबोर्ड को लेयर्ड डिजाइन में तैयार किया गया है, जिसमें शार्प और एंगुलर लाइन्स देखने को मिलती हैं. ड्राइवर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेंटर कंसोल को थोड़ा ड्राइवर-साइड फोकस्ड रखा गया है. इसमें आपको हेक्सागोन शेप वाले AC वेंट्स मिलने वाले हैं.

फीचर्स की बात करें तो इंडिया-स्पेक Duster में 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा इसमें 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, Arkamys 3D ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई एडवांस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.

सेफ्टी के मामले में भी नई Duster काफी दमदार रहने वाली है. माना जा रहा है कि ये Renault की पहली कार होगी जिसमें ADAS टेक्नोलॉजी मिलेगी. इसके साथ ही इसमें ऑटोमैटिक हाई/लो बीम, क्रूज कंट्रोल और स्पीड लिमिटर, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट और साइड पार्किंग सेंसर्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर व्यू कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.

2026 Renault Duster में कौन-सा पेट्रोल इंजन मिलेगा?

2026 की Renault Duster की शुरुआत पेट्रोल इंजन के साथ होगी. इसमें 1.3-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन आपको मिलने वाला है. गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक, दोनों ऑप्शन दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Mahindra ने दिया Thar Roxx को नया प्रीमियम टच, जानिए Star Edition में क्या है खास

The post हिंदुस्तान में कल लॉन्च होगी 2026 Renault Duster, जानें वो 3 वजहें जो बनाएंगी इस कार को खास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top