Hot News

jamshedpur news : गणतंत्र दिवस समारोह की गरिमा बढ़ायेंगी 102 वर्षीया सरोज देवी

स्वतंत्रता सेनानी स्व. प्रभाष चंद्र की पत्नी को प्रशासन ने दिया आमंत्रण, उपायुक्त के निर्देश पर घर पहुंचे अधिकारी

फोटो सुरजन सिंह

jamshedpur news :

बागबेड़ा नया बस्ती की रहने वाली 102 वर्षीय सरोज देवी इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी. वे स्वतंत्रता सेनानी स्व. प्रभाष चंद्र ठाकुर की धर्मपत्नी हैं. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अंचल अधिकारी (सीओ) मनोज कुमार और बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण ने उनके आवास जाकर उन्हें सम्मानित किया. अधिकारियों ने सरोज देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया और आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य झंडोत्तोलन एवं परेड समारोह के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा. इस दौरान अधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और देश की आजादी में उनके परिवार के ऐतिहासिक योगदान को नमन किया. मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post jamshedpur news : गणतंत्र दिवस समारोह की गरिमा बढ़ायेंगी 102 वर्षीया सरोज देवी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top