Hot News

सोंडीहा में बच्चों ने बिखेरा जलवा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

पसराहा. मां सरस्वती की पूजा के अवसर पर पसराहा थाना क्षेत्र के सोंडीहा गांव में नवयुवक संघ द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय छोटे-छोटे बच्चों ने प्रतिभा से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. मेरे ढोलना गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर राजनंदनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की. वहीं, मिथिला की लोक संस्कृति ””जाट-जाटिन”” नृत्य पर दीक्षा और दिव्या की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही. तेरे लखन ने गीत पर शानदार प्रदर्शन के लिए करिश्मा हिंदुस्तानी को तृतीय स्थान मिला. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक छोटी बच्ची सोनाक्षी कुमारी का ””मरुआ की रोटी”” रिकॉर्डिंग डांस रहा. जिसने महफिल लूट ली. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सीएसपी संचालक सुनील यादव और शत्रुधन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. वहीं विजेता प्रतिभागियों को पंचायत समिति सदस्य जय चंद्र कुमार, डॉ. दिनेश सिंह, सुनील यादव, शत्रुधन सिंह, नवयुवक संघ के शशि कुमार, मुन्ना कुमार, संजीत कुमार, लालन ठाकुर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मंच का सफल संचालन दीपक कुमार ने किया. मौके पर सुमन कुमार, अंकित कुमार, नीरज कुमार, अरविंद कुमार, पूजा कुमारी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सोंडीहा में बच्चों ने बिखेरा जलवा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top